1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर सड़क हादसे में तीन की मौत, चार जख्मी

जम्मू कश्मीर सड़क हादसे में तीन की मौत, चार जख्मी

बनिहाल (जम्मू कश्मीर) बनिहाल जिले के रामसो इलाके में एक वाहन के सड़क से फिसलकर एक खाई में गिरने से वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य जख्मी हो गए।

jammu accident- India TV Hindi
jammu accident

बनिहाल (जम्मू कश्मीर): बनिहाल जिले के रामसो इलाके में एक वाहन के सड़क से फिसलकर एक खाई में गिरने से वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि वाहन बनिहाल से रामसो जा रहा था। वह एक खाई में गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हुए। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान मोहम्मद अयूब, परवीना बेगम और शब्बीर अहमद के तौर पर हुई है।

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और घायलों को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टि्टयूट ऑफ मेडिकल साइंस सोरा में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की तहकीकात की जा रही है ।

 

Latest India News