तेलंगाना में सड़क दुर्घटना, सरकारी बस से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
तेलंगाना में सड़क दुर्घटना, सरकारी बस से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
IndiaTV Hindi Desk
Published : Feb 05, 2020 04:27 pm IST, Updated : Feb 05, 2020 04:27 pm IST
नालगोंडा जिले में एक ट्रक और तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बस आपस में टकरा गए। इस सड़क दुर्घटना में दस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Image Source : ANIतेलंगाना में सड़क दुर्घटना
नालगोंडा। तेलंगाना के नालगोंडा में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई। नालगोंडा जिले में एक ट्रक और तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बस आपस में टकरा गए। इस सड़क दुर्घटना में दस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को आसपास के लोगों और पुलिस ने मिलकर अस्पताल में भर्ती करवाया है।