1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुड़गांव में चोरों के आगे पुलिस पस्त

गुड़गांव में चोरों के आगे पुलिस पस्त

नई दिल्ली: गुड़गांव में चोरों के हौसले होते जा रहे है। गुड़गाव के सदर बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से चोर 8-10 लाख का सामान ले उड़े। चोरों ने कार का सहार ले एक इलेक्ट्रॉनिक्स

गुड़गांव: 20 मिनट में 10...- India TV Hindi
गुड़गांव: 20 मिनट में 10 लाख का सामान ले उड़े चोर!

नई दिल्ली: गुड़गांव में चोरों के हौसले होते जा रहे है। गुड़गाव के सदर बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से चोर 8-10 लाख का सामान ले उड़े। चोरों ने कार का सहार ले एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का शटर तोड डाला और वहां से सामान पर हाथ साफ कर आसानी से फरार हो गए। यह पूरी वारदात CCTV पर कैद हुई।

चोर एस्टीम और होंडा सिटी कार में सवार हो कर दुकान के बाहर पहुंचे और कार के पीछे तार बांधकर शोरूम का शटर उखाड दिया और शोरुम में रखे लगभग 18 एलसीडी, एलईडी, लैपटॉप, नकदी और कैमरे चोरी कर वहां से फरार हो गए।

इस वारदात को शातिर चोरों ने मात्र 15 से 20 मिनट में ही अंजाम दिया। खास बात यह रही कि जिस शोरूम को चोरों ने अपना निशाना बनाया है उस शोरूम में पिछले माह की 24 तारीख को भी चोरी की वारदात की थी।

शोरुम मालिक ने अपने शोरुम में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं और उनको इंटरनेट के जरिए अपने मोबाइल पर ट्रेस करते रहते हैं। सुबह करीब 5 बजे शोरुम मालिक ने अपने घर से CCTV कैमरो की फुटेज देखी तो उनके होश उड़ गए। शोरुम मालिक तुरंत अपने शोरुम पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पलिस ने मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलवाई और मौके से फिंगर प्रिंट्स भी लिए गए हैं। चोरों ने इस बार शोरुम से लगभग 8 से 10 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ किया जबकि 24 जून को लगभग 4 लाख रुपए का माल उडाया था।

अब गुड़गांव पुलिस भी मान रही है कि चोर उनसे ज्यादा स्मार्ट हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों ही मामलों में जांच की जा रही है।

Latest India News