हैदराबाद: हैदराबाद में दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत पर राजनीति जारी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज हैदराबाद यूनिवर्सिटी जाएंगे और पीड़ित परिवार से मुलाक़ात करेंगे। साथ ही रोहित की मौत पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से भी मिलेंगे।
सुसाइड पर जारी है सियासत
अरविंद केजरीवाल से पहले तृणमूल कांग्रेस, लेफ्ट, बीएसपी के कई नेता और YSR कांग्रेस चीफ जगन मोहन रेड्डी भी हैदराबाद से दिल्ली घेरने की कोशिश कर चुके हैं।
रोहित वेमुला की मौत का जिम्मेदार कौन?
शिक्षा मंत्री स्मृति इरानी ने अपने मंत्रालय का पक्ष रखते हुए रोहित का सुसाइड लेटर दिखाया। स्मृति ने कहा कि ये मामला दलित बनाम गैर दलित का नहीं हैं। स्मृति इरानी ने कहा कि रोहित ने अपने सुसाइड लेटर में अपने संगठन एएसए यानि अंबेडकर स्टूडेंट्स असोसिएशन के आपसी झगड़े का जिक्र किया था। साथ ही ये भी साफ किया कि उनके मंत्रालय ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी पर किसी बात का दबाव नहीं डाला था।
हैदराबाद यूनिवर्सिटी ने हाईकोर्ट में एक एफिडेविट देकर कहा है कि कहा है कि रोहित वेमुला और उनके साथियों पर AVBP प्रेसिडेंट सुशील कुमार पर हमले को लेकर दायर याचिका में बढ़ा चढ़ाकर जानकारी दी गई है, जिससे याचिकाकर्ता कोर्ट की सहानूभति ले सके। हालांकि अब सुशील कुमार भी इस मुद्दे पर सामने आए हैं।
रोहित वेमुला की मौत ने सियासी पार्टियों को दलित के नाम पर केंद्र को घेरने का मौका दे दिया है। यही वजह है कि सभी पार्टियां अपने अपने तरीके से इस मुद्दे का सच दुनिया को बता रही हैं।
Latest India News