1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रोहित के जन्मदिन पर छात्रों ने किया कैंडिल मार्च, राहुल गांधी भी शामिल हुए

रोहित के जन्मदिन पर छात्रों ने किया कैंडिल मार्च, राहुल गांधी भी शामिल हुए

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में रोहित वेमुला के जन्मदिन के मौके पर छात्रों ने बीती रात कैंडल मार्च निकाला। छात्रों के प्रदर्शन में आधी रात को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए।

rahul- India TV Hindi
rahul

हैदराबाद: हैदराबाद यूनिवर्सिटी में रोहित वेमुला के जन्मदिन के मौके पर छात्रों ने बीती रात कैंडल मार्च निकाला। छात्रों के प्रदर्शन में आधी रात को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। ये दूसरा मौका है जब राहुल गांधी दलित छात्र रोहित वेमुला के मामले को लेकर हैदराबाद यूनिवर्सिटी पहुंचे हैं। छात्रों की मांग है कि वाइस चांसलर पी अप्पा राव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

राहुल गांधी आज भी हैदराबाद यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में रोहित की मां और भाई भी मौजूद होंगे।

ABVP के कार्यकर्ता ने राहुल पर छात्रों के नाम पर सियासत करने का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया।

छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच मौजूदा ऐक्टिंग वाइस चांसलर विपिन श्रीवास्तव भी छुट्टी पर चले गए हैं। उनकी जगह एम पेरीसामी एक्टिंग वाइस चांसलर बनाए गए हैं। अब छात्र वाइस चांसलर के साथ साथ ऐक्टिंग वाइस चांसलर के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं।

Latest India News