1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जिला अस्पताल में छत गिरने से एक की मौत, 11 घायल

जिला अस्पताल में छत गिरने से एक की मौत, 11 घायल

यहां जिला अस्पताल के एक वार्ड में आज तड़के एक छत गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए।

roof collapse- India TV Hindi
roof collapse

मध्य प्रदेश: यहां जिला अस्पताल के एक वार्ड में आज तड़के एक छत गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए। जिला क्लेक्टर बी चंद्रशेखर ने बताया कि पीडि़त जिस समय अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड के बाहर एक बरामदे में सो रहे थे उसी समय मध्य रात्रि के बाद छत का एक हिस्सा ढह गया और वह मलबे में फंस गए। 

उन्होंने बताया कि एक स्थानीय निवासी नरेन्द्र लश्करी 25 की पत्नी ने दो दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। हादसे में उसकी मौत हो गयी और 11 अन्य लोग घायल हो गये। इनमें से चार की हालत गंभीर है। 

उन्होंने बताया कि मलबे में जो फंस गये थे बाद में उन्हें बाहर निकाल लिया गया और घायलों को जिला अस्पताल में ही भर्ती किया गया। क्लेक्टर ने बताया कि पीडि़त जच्चा बच्चा केन्द्र में भर्ती मरीज के परिजन थे। उन्होंने बताया कि छत गिरने के कारणों की जांच करने के लिए सरकारी इंजीनियरों की तीन सदस्यीय एक कमेटी बनायी गयी है।

Latest India News