1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में इमारत की छत ढही, एक की मौत, कई घायल

दिल्ली में इमारत की छत ढही, एक की मौत, कई घायल

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक इमारत की छत ढह जाने के बाद करीब आठ लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

Roof Collapses- India TV Hindi
Image Source : ANI दिल्ली में इमारत की छत ढही, एक की मौत, कई घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक इमारत की छत ढह जाने के बाद करीब आठ लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। दमकल विभाग के मुताबिक उन्हें दोपहर तीन बज कर एक मिनट पर इस घटना के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि प्रथम मंजिल की छत ढह गई। इस घटना में घायल हुए नौ लोगों को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इन लोगों की पहचान दुलारी देवी (47), राखी (30), धर्मेंदर (30), अखिल (तीन), सोनम (12), कन्नू (8), आकांश (6), संजीव (11) और रानी (30) के रूप में की गई है।

Latest India News