1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिमी के चार भगौड़े सक्रिय सदस्य ओडिशा में गिरफ्तार

सिमी के चार भगौड़े सक्रिय सदस्य ओडिशा में गिरफ्तार

सिमी के चार भगौड़े सक्रिय सदस्यों को आज तड़के ओडिशा में गिरफ्तार कर लिया गया। ये वर्ष 2013 में मध्य प्रदेश की जेल से फरार हो गए थे।

simi- India TV Hindi
simi

भुवनेश्वर: सिमी के चार भगौड़े सक्रिय सदस्यों को आज तड़के ओडिशा में गिरफ्तार कर लिया गया। ये वर्ष 2013 में मध्य प्रदेश की जेल से फरार हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि तेलंगाना और ओडिशा पुलिस के एक संयुक्त दल के साथ उनकी मुठभेड़ के बाद उन्हें राउरकेला जिले से पकड़ा गया।

उनके पास से कुछ गोला बारूद भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद खालिद, अमजद खान, जाकिर हुसैन और एस महबूब के रूप में की गई है। प्रतिबंधित संगठन के ये सक्रिय सदस्य वर्ष 2013 में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जेल से भाग गए थे और कई राज्यों के पुलिस दल उनकी तलाश कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि वे कई मामलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी :एनआईए: के रेडार पर भी थे।

एक अक्तूबर, 2013 को सिमी के सात सदस्य जेल से भाग गए थे। एक व्यक्ति ने जेल से भागने के एक दिन बाद ही आत्मसमर्पण कर दिया था। एक अन्य व्यक्ति को उसी साल मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। शेष पांच सदस्य तब से फरार थे। ये लोग अपने आका फैसल और एक अन्य कैदरी के नेतृत्व में 14 फुट उंची दीवार लांघकर खंडवा के जिला कारागार से भाग गए थे।

Latest India News