नई दिल्ली: RSS के स्वयंसेवक आज विजया दशमी पर अपने स्थापना दिवस के मौके पर अपने ड्रेस कोड में 90 साल से शामिल खाकी निकर को छोड़कर ब्राउन रंग की पतलून पहनेंगे और इस तरह से इस संगठन में एक पीढ़ीगत बदलाव आएगा जिसे BJP का वैचारिक मार्गदर्शक माना जाता है।
दशहरा पर संघ के स्थापना दिवस के मौके पर आज से संघ की वेशभूषा में यह बदलाव आएगा। संघ ने स्वयंसेवकों के लिए मोजों के रंग को बदलने की भी मंजूरी दे दी है और पुराने खाकी रंग की जगह गहरे ब्राउन रंग के मोजे इसमें शामिल होंगे। हालांकि परंपरागत रूप से शामिल दंड ड्रेस कोड का हिस्सा बना रहेगा।
Latest India News