1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम मंदिर के निर्माण के लिए लाखों मुसलमान सड़कों पर आएंगे: RSS

राम मंदिर के निर्माण के लिए लाखों मुसलमान सड़कों पर आएंगे: RSS

आरएसएस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा, लेकिन उन्होंने इसके लिए समयसीमा बताने से इनकार कर दिया।

ram mandir- India TV Hindi
ram mandir

नयी दिल्ली: आरएसएस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा, लेकिन उन्होंने इसके लिए समयसीमा बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए तथा मुसलमानों और ईसाइयों को भी इसके निर्माण में शामिल चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा, मैं संकल्प लेता हूं कि मंदिर का निर्माण होगा। लेकिन यदि आप मुझसे तारीख पूछेंगे...तो कोई अपनी मौत की तारीख भी नहीं जानता।

आरएसएस की मुस्लिम इकाई राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक कुमार ने कहा, लेकिन चीजें शांतिपूर्ण तरीके से होनी चाहिए। मैं आपको बता दूं कि :राम: मंदिर के निर्माण के लिए हजारों, लाखों मुसलमान सड़कों पर आएंगे। ईसाई भी इस काम में शामिल होंगे। सिर्फ यही नहीं, सभी दलों के लोग हमारे साथ जुड़ेंगे।  कुमार एक किताब के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे जहां कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।

Latest India News