1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खाकी हाफ पैंट की बजाय पतलून में नजर आएंगे RSS के स्वयंसेवक?

खाकी हाफ पैंट की बजाय पतलून में नजर आएंगे RSS के स्वयंसेवक?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक अपने पारंपरिक खाकी हाफ पैंट की बजाय जल्द ही पतलून में नजर आ सकते हैं। राजस्थान के नागौर जिले में 11 मार्च से शुरू हो रही एक बैठक में इस पर फैसला हो सकता है।

rss dress code- India TV Hindi
rss dress code

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक अपने पारंपरिक खाकी हाफ पैंट की बजाय जल्द ही पतलून में नजर आ सकते हैं। राजस्थान के नागौर जिले में 11 मार्च से शुरू हो रही आरएसएस की एक बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा, वर्दी में बदलाव अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के एजेंडा में है।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा आरएसएस की सर्वोच्च नीति-निर्माण इकाई है। इसकी बैठक 11 मार्च से नागौर में शुरू होने वाली है।

वैद्य ने बताया कि 2010 में वर्दी में बदलाव का मुद्दा एक बैठक में उठाया गया था लेकिन आम सहमति न बन पाने के कारण इसे 2015 तक टाल दिया गया था । उन्होंने कहा कि शीर्षस्थ संस्था आगामी बैठक में इस पर फैसला कर सकती है।

आरएसएस के सदस्य अभी खाकी हाफ पैंट और पूरी बांह वाली सफेद कमीज पहनते हैं जो कुहनी तक मुड़ी रहती है। अपने गणवेश के तहत वे काली टोपी भी लगाते हैं।

Latest India News