1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल के मुद्दे पर रास में हंगामा, बैठक स्थगित

अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल के मुद्दे पर रास में हंगामा, बैठक स्थगित

नई दिल्ली: अरूणाचल प्रदेश के मुद्दे पर कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक आज तीन बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब तीन बज कर दस मिनट पर पूरे दिन के लिए

Ruckus in LS over Arunachal Pradesh Governor- India TV Hindi
Ruckus in LS over Arunachal Pradesh Governor

नई दिल्ली: अरूणाचल प्रदेश के मुद्दे पर कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक आज तीन बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब तीन बज कर दस मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित। अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सदस्यों ने आज भी राज्यसभा में हंगामा किया।

गौरतलब है कि अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल के मुद्दे पर कल भी उच्च सदन में हंगामा हुआ था और कोई विधायी कामकाज नहीं हो पाया था। सदन में प्रश्नकाल शुरू होने पर कांग्रेस सदस्यों ने अरूणाचल प्रदेश का मुद्दा उठाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने जब यह मुद्दा उठाया तो सभापति हामिद अंसारी ने उनसे कहा कि यह समय प्रश्नकाल का है और प्रशनकाल चलने दिया जाना चाहिए।

शर्मा ने अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा की भूमिका को लेकर सवाल उठाए और यह आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग की कि वह जो कर रहे हैं वह लोकतंत्र तथा संविधान की हत्या है। अंसारी ने शर्मा से कहा कि वह शून्यकाल में यह मुद्दा उठा चुके हैं और अब प्रश्नकाल चलने दें।

लेकिन कांग्रेस सदस्य अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग करते हुए अपने स्थानों से आगे आ गए। सभापति ने उनसे अपने स्थानों पर लौट जाने और प्रश्नकाल चलने देने के लिए कहा। सदन में व्यवस्था बनते न देख उन्होंने 12 बज कर पांच मिनट पर बैठक को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

दोपहर 12 बज कर 35 मिनट पर बैठक शुरू होने पर सदन में वही नजारा था। हंगामे के बीच ही सभापति ने दो प्रश्न लिए और संबंधित मंत्री ने जवाब दिया लेकिन शोरगुल की वजह से कुछ सुनाई नहीं दिया। इस बीच कांग्रेस सदस्य आसन के समक्ष आ कर नारे लगाने लगे। हंगामे के कारण सभापति ने बैठक को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Latest India News