1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सहारा चीफ सुब्रत रॉय आज पहुंचेंगे रायपुर

सहारा चीफ सुब्रत रॉय आज पहुंचेंगे रायपुर

सहारा समूह के मुखिया उद्योगपति सुब्रत रॉय आज रायपुर आ रहे है। वे वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में सहारा अभिकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

subrat roy- India TV Hindi
subrat roy

रायपुर: सहारा समूह के मुखिया उद्योगपति सुब्रत रॉय आज रायपुर पहुंच रहे है। वे वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में सहारा अभिकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार सहारा चीफ सुब्रत रॉय आज सुबह 10 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे होटल ताज गेटवे में कुछ देर विश्राम करने के बाद एक अन्य होटल में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए सहारा अभिकर्ताओं से मिलेंगे।

बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में सहारा अभिकर्ता रायपुर पहुंच रहे हैं। सहारा प्रमुख अपने अभिकर्ताओं को संबोधित करने के बाद होटल में रात्रि विश्राम करेंगे और वे दूसरे दिन मंगलवार को लखनऊ प्रस्थान करेंगे।

गौरतलब है कि निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये नहीं लौटाने के मामले में सुब्रत रॉय एक साल से जेल में थे। सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें निवेशकों के करीब दस हजार करोड़ रुपये लौटाने के आदेश दिए हैं। रॉय अभी पैरोल पर बाहर आए हैं। इसके बाद वे देशभर का दौरा कर रहे हैं।

Latest India News