1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेल जाने से कुछ सप्ताह पहले विदेश जाना चाहते थे सहारा प्रमुख

जेल जाने से कुछ सप्ताह पहले विदेश जाना चाहते थे सहारा प्रमुख

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा जेल भेजे जाने से कुछ सप्ताह पहले संकटग्रस्त सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर के साथ कारोबारी चर्चा के लिए विदेश जाना चाहते थे। बाजार

subrata roy- India TV Hindi
subrata roy

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा जेल भेजे जाने से कुछ सप्ताह पहले संकटग्रस्त सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर के साथ कारोबारी चर्चा के लिए विदेश जाना चाहते थे। बाजार नियामक सेबी के वकील अरविंद दातार ने इस हाई प्रोफाइल मामले में यह खुलासा किया है।

सेबी और सहारा के बीच लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई को दिलचस्प मामला करार देते हुए दातार ने यह भी कहा, जैसा कि यह लाइन चलती है कि पिक्चर अभी बाकी है, हमें नहीं मालूम कि यह हमें कब और कहां ले जाएगा। राय को 4 मार्च, 2014 को राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में भेजा गया था और तब से वह जेल में हैं। यहां शुक्रवार शाम को सहारा बनाम सेबी मामले पर एक व्याख्यान में प्रसिद्ध अधिवक्ता दातार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई की एक प्रापर्टी से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान राय को देश नहीं छोड़ने को कहा था।

उन्होंने कहा, जब सुप्रीम कोर्ट ने उनसे (राय) पेश होने को कहा, राय ने एक आवेदन दायर कर कहा कि वह भारत छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह कारोबारी चर्चा के लिए बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर से मिलने के लिए भारत छोड़ना चाहते हैं। यह बात दस्तावेज पर है।

दातार ने कहा कि बाद में अदालत ने राय को पेश होने के लिए कहा और इसके बाद राय ने एक हलफनामा दायर कर कहा कि उनकी मां की तबीयत बहुत खराब है कि वह लखनऊ नहीं छोड़ सकते।

Latest India News