कोलकाता: मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने का मार्ग प्रशस्त करते हुए चर्च ने नन के एक दूसरे चमत्कार को मान्यता दे दी है। मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रवक्ता सुनीता कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, हमें अब वैटिकन से आधिकारिक पुष्टि मिल चुकी है कि मदर को संत की उपाधि दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि चर्च ने दूसरे चमत्कार की पुष्टि कर दी है। सुनीता ने कहा, पहला :चमत्कार: कई साल पहले कोलकाता में हुआ था। अब का मामला ब्राजील का है जहां उनकी :टेरेसा की: पूर्व की प्रार्थनाओं के परिणामस्वरूप एक व्यक्ति चमत्कारिक ढंग से ठीक हो गया है।
उन्होंने कहा कि किसी संत के निधन के बाद भी ऐसे चमत्कार होते रहते हैं। शांति के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता टेरेसा ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी और कोलकाता में गरीबों, रोगियों तथा अनाथों की सेवा में 45 साल गुजारे। मदर टेरेसा का 87 साल की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया था।
Latest India News