1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विधायक ने पुलिस को बुलाकर छेड़खानी के आरोपी भतीजे को कराया गिरफ्तार

विधायक ने पुलिस को बुलाकर छेड़खानी के आरोपी भतीजे को कराया गिरफ्तार

भदोही जिले में एक युवती से कथित छेड़छाड़ और सरेआम उसके कपड़े फाड़ने के आरोप में समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के भतीजे को गिरफ्तार किया गया है।

handcuffs- India TV Hindi
handcuffs

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक युवती से कथित छेड़छाड़ और सरेआम उसके कपड़े फाड़ने के आरोप में समाजवादी पार्टी :सपा: के विधायक जाहिद बेग के भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। विधायक ने खुद पुलिस को घर बुलाकर अपने भतीजे को पुलिस के हवाले किया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तीन दिन पहले आनन्द नगर निवासी एक लड़की शाम को अपने घर लौट रही थी। रास्ते में सपा विधायक जाहिद बेग के भतीजे शादाब और उसके एक अग्यात युवक ने लड़की के साथ कथित छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और सरेआम उसके कपड़े फाड़ डाले।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उसी रात मुकदमा दर्ज किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि विधायक बेग ने कल पुलिस को घर बुलाकर आरोपी शादाब को गिरफ्तार करवा दिया।

साइकिल से विधानभवन पहुंचने के कारण चर्चा में आये जाहिद बेग का कहना है कि शादाब उनका भतीजा जरूर है लेकिन वह उनके पास नहीं रहता और ना ही उससे उनका कोई लेना-देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में बदनाम करने के लिये उन्हें घसीटा जा रहा है। पुलिस कानून के मुताबिक काम करेगी।

Latest India News