1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संजीव चतुर्वेदी और अंशू गुप्ता 'रैमन मैगसेसे अवॉर्ड' से सम्मानित

संजीव चतुर्वेदी और अंशू गुप्ता 'रैमन मैगसेसे अवॉर्ड' से सम्मानित

नई दिल्ली: 2015 रैमन मैगसेसे पुरस्कार पाने वाले लोगों में दो भारतीय शामिल हैं। AIIMS के पूर्व चीफ विजिलेंस ऑफिसर संजीव चतुर्वेदी को 'रैमन मैगसेसे अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। अंशू गुप्ता को 'गूंज' NGO

संजीव चतुर्वेदी, अंशू...- India TV Hindi
संजीव चतुर्वेदी, अंशू गुप्ता मैगसेसे अवॉर्ड से सम्मानित

नई दिल्ली: 2015 रैमन मैगसेसे पुरस्कार पाने वाले लोगों में दो भारतीय शामिल हैं। AIIMS के पूर्व चीफ विजिलेंस ऑफिसर संजीव चतुर्वेदी को 'रैमन मैगसेसे अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।

अंशू गुप्ता को 'गूंज' NGO के लिए 'रैमन मैगसेसे अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।


रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्बंधित मुख्य बातें

रैमन मैगसेसे पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1957 में की गई थी। इसे एशिया के नोबेल पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। यह पुरस्कार फिलीपींस के तीसरे राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में प्रत्येक वर्ष दिया जाता है। रैमन मैग्सेसे की एक विमान दुर्घटना में वर्ष 1957 में मृत्यु हो गई थी। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष मनीला में उनके जन्म दिन 31 अगस्त को दिया जाता है। पुरस्कार के तौर में विजेताओं को 50000 डॉलर की राशि प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार रैमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउन्डेशन ट्रस्टी बोर्ड द्वारा प्रदान किया जाता है। रैमन मैगसेसे पुरस्कार प्रति वर्ष कुल 6 श्रेणियों में दिया जाता है:

1. सरकारी सेवा (Government Service)

2. जन सेवा (Public Service)

3. सामुदायिक नेतृत्व (Community Leadership)

4. पत्रकारिता, साहित्य, और सर्जनात्मक संचार कला (Journalism, Literature and Creative Communication Arts)

5. शांति और अंतरराष्ट्रीय समझ (Peace and International Understanding)

6. उभरता हुआ नेतृत्व (Emergent Leadership)

Latest India News