लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नए लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए दी गई समयसीमा की समाप्ति के बाद आज खुद उच्चतम न्यायालय ने जस्टिस जस्टिस वीरेन्द्र सिंह बने यूपी के नए लोकायुक्त, SC ने खुद की नियुक्ति को राज्य का लोकायुक्त नियुक्त कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में 16 दिसंबर तक हर हाल में लोकायुक्त की नियुक्ति कर दी जाए। आपको बता दें कि प्रदेश में मार्च 2012 में अखिलेश यादव सरकार के गठन के बाद प्रदेश में लोकायुक्त के कार्यकाल को छह से बढ़ाकर आठ साल करने की बात कही गयी थी। मौजूदा लोकायुक्त एन. के. मेहरोत्रा नौ साल से इस पद पर आसीन हैं।
आज यूपी सरकार के करना था इस विषय पर फैसला-
आज राज्य में लोकायुक्त के चयन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बैठक भी की थी जो कि बेनतीज रही। कार्यक्रम के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार को शाम पांच बजे एक बार फिर से मींटिंग करनी थी। आपको बता दें कि लोकायुक्त चयन के लिए मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और मुख्य न्यायाधीश को लेकर एक चयन समिति का गठन किया गया था। मंगलवार को इसी विषय पर पांच घंटे तक बैठक हुई थी जिसमें किसी भी एक नाम पर फैसला नहीं हो सका।
यूपी सरकार लोकायुक्त के लिए मांगती रही वक्त-
पिछले साल भी सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को लोकायुक्त के चयन के लिए 6 महीने का वक्त दिया था, लेकिन यूपी सरकार ने इसके लिए थोड़ा और वक्ता मांगा। इस साल जुलाई महीने में भी यूपी सरकार को 4 और हफ्तों का वक्त दिया था।
Latest India News