नई दिल्ली: शाहीन बाग में नवजात शिशु की मौत की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन में नाबालिगों के शामिल होने पर रोक लगाने के लिए स्वत: संज्ञान लिया है। आपको बता दे ं कि शाहीन बाग और जामिया में चल रहे प्रदर्शन के दौरान ठंड लगने से उनके 4 महीने के बच्चे मोहम्मद जहान की मौत हो गई थी। परिवार का कहना था कि मां नाज़िया अपने 4 महीने के बेटे को लेकर रोजाना कभी शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन तो कभी जामिया में हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेती थी।
29 जनवरी की रात भी नाज़िया अपने 4 महीने के बच्चे को लेकर शाहीन बाग प्रदर्शन में गई थी। रात में जब मां नाज़िया घर पहुंची तो बेटे को सुला दिया लेकिन जब 30 की सुबह काफी देर तक जहान सो कर नही उठा तो परिवार के लोग बच्चे को नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
Latest India News