1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. SC: जुर्माना देकर छूट जाएंगे उपहार सिनेमा कांड के दोषी

SC: जुर्माना देकर छूट जाएंगे उपहार सिनेमा कांड के दोषी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले ने उपहार सिनेमा कांड के आरोपी रिएल एस्टेट कारोबारी सुशील अंसल और गोपाल अंसल को बड़ी राहत दी है। फैसले के मुताबिक दोनों आरोपियों को जुर्माना देकर छोड़

जुर्माना देकर छूट...- India TV Hindi
जुर्माना देकर छूट जाएंगे उपहार सिनेमा कांड के दोषी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले ने उपहार सिनेमा कांड के आरोपी रिएल एस्टेट कारोबारी सुशील अंसल और गोपाल अंसल को बड़ी राहत दी है। फैसले के मुताबिक दोनों आरोपियों को जुर्माना देकर छोड़ दिया जाएगा। दोनों को 30-30 करोड़ का जुर्माना देना होगा। इन दोनों भाइयों को यह रकम तीन महीने में चुकानी होगी।

गौरतलब है कि दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमा में 13 जून 1997 को 'बार्डर’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुए हादसे में कृष्णमूर्ति के दो नाबालिग बच्चे उज्जला और उन्नति समेत 59 लोगों की मौत हो गई थी।

Latest India News