1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. FB पर क्लासमेट ने पोस्ट किए अश्लील मैसेज, लड़की ने की खुदकुशी

FB पर क्लासमेट ने पोस्ट किए अश्लील मैसेज, लड़की ने की खुदकुशी

मुंबई: मुंबई में एक 14 साल की लड़की ने पिछले हफ्ते बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी की वजह उसके फेसबुक प्रोफाइल पर आपत्तिजनक मैसेज का सार्वजनिक होना था। बताया जा

क्लासमेट ने पोस्ट किए...- India TV Hindi
क्लासमेट ने पोस्ट किए अश्लील मैसेज, लड़की ने दी जान

मुंबई: मुंबई में एक 14 साल की लड़की ने पिछले हफ्ते बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी की वजह उसके फेसबुक प्रोफाइल पर आपत्तिजनक मैसेज का सार्वजनिक होना था।

बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने वाली लड़की के क्लासमेट ने ही उसका फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसमें कई अश्लील मैसेज अपलोड कर दिए थे। लड़की की खुदकुशी के बाद लड़के को गिरफ्तार करके बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

लड़की के माता-पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी लड़का उनकी बेटी का पीछा करता था। उन्होंने इस बारे में पुलिस से शिकायत भी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरेंट्स की शिकायत पर लड़के को पुलिस थाने बुलाया गया था और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।

शिकायत किए जाने से नाराज लड़के ने लड़की का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और अश्लील मैसेज अपलोड कर दिए। अपनी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल और उन मैसेजों के बारे में पता चलने पर लड़की ने 20 अक्टूबर को मीरा रोड वाके बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Latest India News