1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में 1 से 15 जनवरी तक सारे स्कूलों में होगी छुट्टी!

दिल्ली में 1 से 15 जनवरी तक सारे स्कूलों में होगी छुट्टी!

नई दिल्ली: दिल्ली में 1 से 15 जनवरी तक स्कूल बंद करने पर विचार किया जा रहा है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान

manish sisodia- India TV Hindi
manish sisodia

नई दिल्ली: दिल्ली में 1 से 15 जनवरी तक स्कूल बंद करने पर विचार किया जा रहा है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान दिल्ली के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सम-विषम फॉर्मूला अपनाया जा रहा है इसलिए स्कूलों से भी 2000 गाड़ियां ली जा रही हैं ताकि सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाया जा सके। इसी के तहत यह निर्णय लिया जा सकता है।

दिल्ली सरकार के मुताबिक दिल्ली में सर्दी की 15 दिन की छुट्टियां होती है। इस फैसले से पढ़ाई पर असर नहीं पड़ेगा। इससे पहले दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को कहा कि एक जनवरी से 15 जनवरी तक दिल्ली में 6,000 अतिरिक्त सरकारी बसें चालाई जाएंगी।

दिल्ली सरकार की प्रायोगिक योजना के मुताबिक, एक से 15 जनवरी के बीच शहर में सम और विषम नंबर प्लेट वाले वाहनों को क्रमश: सम और विषम तिथियों को चलाने की अनुमति होगी। ऐसा दिल्ली में वाहनों की वजह से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए किया जा रहा है।

Latest India News