1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 1 के पास मिला संदिग्ध बैग, खोजबीन जारी

राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 1 के पास मिला संदिग्ध बैग, खोजबीन जारी

भारत के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से ठीक एक दिन पहले आज राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर एक के बाहर एक संदिग्ध बैग मिलने से लोग सकते में आ गए।

Independence Day- India TV Hindi
Independence Day

नई दिल्ली: भारत के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से ठीक एक दिन पहले आज राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर एक के बाहर एक संदिग्ध बैग मिलने से लोग सकते में आ गए। दरअसल किसी ने फोन पर यहां पर संदिग्ध बैग होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद से खोजबीन शुरु कर दी गई है। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के पहले देश में आतंकी हमले की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी जाती है। वहीं किसी आतंकी संगठन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ड्रोन से हमला करने की धमकी भी दी है लिहाजा सुरक्षा को और चाकचौबंद किया गया है।  

Latest India News