1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अल क़ायदा ने दी IPS ऑफिसरों को धमकी, अब होगी सुरक्षा समीक्षा

अल क़ायदा ने दी IPS ऑफिसरों को धमकी, अब होगी सुरक्षा समीक्षा

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के टॉप अधिकारियों ने भारतीय उपमहाद्वीप में अल क़ायदा की धमकी को देखते हुए IPS अफ़सरों और उनके घरों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का आदेश दिया है। इसेक अलावा

Delhi Police- India TV Hindi
Delhi Police

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के टॉप अधिकारियों ने भारतीय उपमहाद्वीप में अल क़ायदा की धमकी को देखते हुए IPS अफ़सरों और उनके घरों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का आदेश दिया है। इसेक अलावा राजधानी के सभी पुलिस थानों और अधिकारियों को भी एलर्ट रहने को कहा गया है।

ग़ौरतलब है कि भारतीय उपमहाद्वीप में अल क़ायदा के चीफ़ मौलाना आसिम उमर ने अपने अनुयायियों को IPS अफ़सरों को निशाना बनाने का आदेश दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस के विशेष सेल ने अपने अधिकारियों, ख़ासकर आतंकनिरोध अधिकारियों को एलर्ट रहने को कहा है। उनसे वायरलेस ऑपरेटरों और सहायकों सहित उनके स्टाफ का सत्यापन करने को भी कहा गया है क्योंकि ये आतंकी गतिविधियों पर नज़र रखे होते हैं।
 
केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियों ने इस बात की पुष्टि की है कि उमर ने अपने अनुयायियों से IPS अधिकारियों को निशाना बनाने का हुक़्म दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा समीक्षा टॉप प्राथमिकता के आधार पर फ़ौरन की जाएगी।

Latest India News