1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: सेल्फी का जानलेवा शौक, ली एक और जान

VIDEO: सेल्फी का जानलेवा शौक, ली एक और जान

नई दिल्ली: आज कल सेल्फी का चलन है। सेल्फी मतलब मोबाइल से खुद की तस्वीर लेना जिसका इस्तेमाल लोग सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रोफाइल डिस्प्ले के तौर पर करते हैं।   लेकिन कभी-कभी सेल्फी का

VIDEO: सेल्फी का जानलेवा...- India TV Hindi
VIDEO: सेल्फी का जानलेवा शौक, ली एक और जान

नई दिल्ली: आज कल सेल्फी का चलन है। सेल्फी मतलब मोबाइल से खुद की तस्वीर लेना जिसका इस्तेमाल लोग सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रोफाइल डिस्प्ले के तौर पर करते हैं।  

लेकिन कभी-कभी सेल्फी का शौक खतरनाक साबित हो सकता है और इसका रोमांच जानलेवा हो सकता है।

ऐसा दी वाकया हुआ 20 साल के एक नौजवान राहुल उर्फ सूर्य प्रताप सिंह राजपूत के साथ। हर लड़के की तरह राहुल को भी सेल्फी का शौक था और इसी शौक ने उसकी जान ले ली।

राहुल सागर से कांग्रेस के पूर्व MLA गोविंद सिंह राजपूत का पोता था  इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए सागर से इंदौर जा रहा था। वह भोपाल में बारिश की वजह से चाचा के फ्लैट पर रुक गया उसने कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर सेल्फी लेने की कोशिश की।  

राहुल का पूरा फोकस मोबाइल पर था तभी ट्रिगर दब गया।गोली राहुल के सिर में सुराख कर पार निकल गई, मौके पर ही राहुल की मौत हो गई।

अगली स्लाइड में देखें सेल्फी के रोमांच ने कैसे ले ली राहुल की जान........

Latest India News