1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: 7 साल की बच्ची से गैंग रेप, नाबालिग गिरफ्तार

दिल्ली: 7 साल की बच्ची से गैंग रेप, नाबालिग गिरफ्तार

दिल्ली में शुक्रवार देर शाम 7 साल की एक मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में 16 साल के एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है।

rape- India TV Hindi
rape

नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार देर शाम 7 साल की एक मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार कोर बताया कि इस मामले में 16 साल के एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में शुक्रवार देर शाम यह घटना हुई। बच्ची उस वक्त एक पार्क में खेल रही थी।

पुलिस ने कहा कि दुष्कर्म में शामिल नाबालिग लड़का उसे पार्क के एक सुनसान इलाके में लेकर गया और उसके साथ गैंग रेप किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, "बच्ची ने घर पहुंचने के बाद सारी बात अपने माता-पिता को बताई। उसके बयान के आधार पर हमने एक केस दर्ज किया और शनिवार सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।"

इस बीच, नाबालिग लड़की का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाज चल रहा है।

Latest India News