दिल्ली: नांगलोई स्टेशन पर तीन लोगों की ट्रेन से कट कर मौत, पटरी पर बैठ कर पी रहे थे शराब
दिल्ली: नांगलोई स्टेशन पर तीन लोगों की ट्रेन से कट कर मौत, पटरी पर बैठ कर पी रहे थे शराब
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 29, 2018 09:19 am IST, Updated : Oct 29, 2018 09:19 am IST
दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। रेलवे स्टेशन के नज़दीक तीन लोगों की ट्रेन से कुचलकर मौत हो गई।
Nangloi
दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। रेलवे स्टेशन के नज़दीक तीन लोगों की ट्रेन से कुचलकर मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 7.30 बजे की है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कुछ लोग नांगलोई रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरी बैठकर शराब पी रहे थे। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।