रोजेना सामी जूलरी इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया वैश्विक ब्रांड है। इस ब्रांड की जूलरी के प्रशंसकों में रिहाना, जेसिका सिम्प्सन, ब्लेक लाइवली, माइली सायरस, जेसिका अल्बा, नाओमी वाट्स और हिलेरी डफ के अलावा बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं।
सामी ने कहा मैं दो बेटियों की मां हूं और वकील तथा जूलरी डिजाइनर के तौर पर हमेशा महिलाओं के अधिकारों की वकालत करती हूं। जब मैं रूचिरा से मिली और उनके काम के बारे में जाना तो मुझे लगा कि कुछ अलग करने की गुंजाइश है।
श्रीलंकाई तमिल मूल की सामी का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ और न्यू यॉर्क में वह रहती हैं। चूडि़यों और हेडबैंड का अपना संग्रह वह अपने ई...कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचेंगी तथा इनकी कीमत 15 से 55 डॉलर तक होगी।
उन्होंने कहा भारत में स्टोर्स के जरिये बिक्री के लिए हम कुछ भारतीय स्टोर्स से बातचीत कर रहे हैं लेकिन फिलहाल तो इन्हें हमारी वेबसाइट से ही खरीदा जा सकता है। रूचिरा ने बताया अभी बिहार और कोलकाता से मुक्त कराई गई 10 महिलाएं इस परियोजना में काम कर रही हैं। यह भले ही शुरूआत है लेकिन इन महिलाओं के लिए वैकल्पिक आजीविका की आय भी है।
Latest India News