1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमित शाह ने फिर साधा सोनिया पर निशाना, उनसे पूछे कुछ सवाल

अमित शाह ने फिर साधा सोनिया पर निशाना, उनसे पूछे कुछ सवाल

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए उनसे अगस्तावेस्टलैंड को दी गई रियायतों की संख्या बताने को कहा जिससे भारत के हितों के साथ समझौता किया गया।

Amit Shah
- India TV Hindi
Amit Shah

अहमदाबाद: वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाला मामले में अपना हमला तेज करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए उनसे अगस्तावेस्टलैंड को दी गई रियायतों की संख्या बताने को कहा जिससे भारत के हितों के साथ समझौता किया गया।

मीडिया के सामने गांधी से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि सौदे को अंतिम रूप देने के तुरंत बाद इतालवी मीडिया में सौदे में घूस की खबरें आई लेकिन तत्कालीन संप्रग सरकार इसे रोके जाने वाले निविदा प्रावधान करने की बजाए आगे बढ़ी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार साबित होने के बाद 2013 में इसे होल्ड पर रखा गया। साथ ही कहा कि कांग्रेस प्रमुख को जवाब देना चाहिए कि इस देरी के लिए कौन जिम्मेदार था।

शाह ने कहा कि हेलिकॉप्टरों की खरीद के लिए निविदा केवल मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) के लिए थी, लेकिन अगस्तावेस्टलैंड को ओईएम की शर्ते पूरी नहीं करने के बावजूद अनुमति दी गई। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में पूछा, मैं कांग्रेस अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि बदलाव के पीछे कौन था? किसने सुनिश्चित किया कि कंपनी तकनीकी तौर पर योग्य थी? निविदा शर्तो में बदलाव के पीछे कौन जिम्मेदार था?

Latest India News