A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP: शादी समारोह से उठाकर 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

UP: शादी समारोह से उठाकर 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

शुक्रवार रात को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर उसकी चचेरी बहन की बारात आई थी। घर वालों ने रात 12 बजे सभी बच्चों को एक जगह सुला दिया...

<p>representational image</p>- India TV Hindi
representational image

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश): जिले में एक शादी समारोह से 7 साल की एक बच्ची को उठाकर उसके साथ कथित रूप बलात्कार किए जाने के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सुमित शुक्ला ने आज बताया कि कल शुक्रवार रात को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर उसकी चचेरी बहन की बारात आई थी। घर वालों ने रात 12 बजे सभी बच्चों को एक जगह सुला दिया।

उन्होंने बताया कि इसी बीच कोई व्यक्ति सो रहे बच्चों में से पीड़िता को उठाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के दौरान बच्ची जब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे वापस घर के बाहर लिटा कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

Latest India News