1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘शान-ए-पंजाब’ बनी CCTV कैमरे से लैस देश की पहली सबसे सुरक्षित ट्रेन

‘शान-ए-पंजाब’ बनी CCTV कैमरे से लैस देश की पहली सबसे सुरक्षित ट्रेन

नई दिल्ली: शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस आज देश की पहली ऐसी रेलगाड़ी बन गयी, जिसके प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। ऐसा यात्री सुरक्षा को बेहतर बनाने के रेलवे के प्रयासों के तहत किया गया

shan e punjab- India TV Hindi
shan e punjab

नई दिल्ली: शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस आज देश की पहली ऐसी रेलगाड़ी बन गयी, जिसके प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। ऐसा यात्री सुरक्षा को बेहतर बनाने के रेलवे के प्रयासों के तहत किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अमृतसर से सीसीटीवी कैमरा युक्त रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा, 'हम लोगों ने बजट में इसका वादा किया था और आज हम लोगों ने अपने वादे को पूरा कर दिया। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के महिला कंपार्टमेंट समेत 21 कोचों में 36 लाख रूपये की लागत से 122 निगरानी कैमरे लगाए गए हैं।'

प्रभु ने कहा, 'यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्रमुख चिंता है और इसके लिए कदम उठाये गये हैं। कई स्टेशनों पर हेल्पलाइन, सीसीटीवी और एकीकृत सुरक्षा प्रणाली उपलब्ध करायी जा रही है।'

रेलवे मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि खुफिया कैमरों को इस तरह से लगाया गया है, कि इससे किसी की निजता का हनन नहीं हो। उन्होंने कहा कि कैमरे लगाने से अपराधों के नियंत्रण में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को बोगी के सभी दरवाजों और गैलरी में लगाया गया है। सीसीटीवी के फुटेज को एक डिवाइस में रिकॉर्ड किया जाएगा, जिसकी क्षमता करीब एक माह होगी। इन फुटेज का उपयोग सुरक्षा संबंधी कारणों के लिए किया जाएगा।

Latest India News