शिमला: BJP के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी धर्मशाला मेंं 19 मार्च को भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले T-20 क्रिकेट विश्व कप के मैच को रद्द करने की मांग करने वालों में शामिल हो गए हैं। ये लोग पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए राज्य के दो सैनिकों के सम्मान के रूप में इस मैच को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है, हिमाचल प्रदेश साहसी सैनिकों की भूमि है और पठानकोट आतंकवादी हमले में शहीद हुए दो सैनिक इसी क्षेत्र के थे, और उनका स्मारक मैच वाले स्टेडियम से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहीदों और सैनिकों के सम्मान के रूप में भारत-पाक क्रिकेट मैच को रद्द कर देना चाहिए।
Latest India News