1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शारदा घोटाला: सीबीआई ने तृणमूल नेता से पूछताछ की

शारदा घोटाला: सीबीआई ने तृणमूल नेता से पूछताछ की

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड घोटाला मामले में सीबीआई ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव शंकुदेब पंडा से बुधवार को पूछताछ की। सीबीआई ने पंडा को नोटिस जारी किया था,

शारदा घोटाला: सीबीआई...- India TV Hindi
शारदा घोटाला: सीबीआई ने तृणमूल नेता से पूछताछ की

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड घोटाला मामले में सीबीआई ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव शंकुदेब पंडा से बुधवार को पूछताछ की। सीबीआई ने पंडा को नोटिस जारी किया था, जो पूर्व में टेलीविजन पत्रकार रह चुके हैं। वह सुबह सीबीआई कार्यालय में पेश हुए।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, "उनसे शारदा चिटफंड घोटाला मामले में उनकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ की गई।" गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में प्रवर्तन निदेशालय भी टेलीविजन पत्रकार रह चुके शंकुदेब पंडा से पूछताछ कर चुका है। ईडी भी इस मामले की जांच कर रहा है। राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री और वरिष्ठ तृणमूल नेता मदन मित्रा वर्तमान में घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण सलाखों के पीछे हैं।

पश्चिम बंगाल की चिटफंड कंपनी शारदा ग्रुप ने आम लोगों को बेहद लुभावने ऑफर देकर उन्हें ठगा। इस ग्रुप की योजनाओं में 25 साल के निवेश करने पर पैसा 34 गुना करने का लगभग असंभव सा ऑफर दिया गया था, जिसमें अनेक भोले-भाले लोग फंस गए। बताया जाता है कि इस कंपनी ने करीब 10 लाख लोगों से पैसे लिये औऱ जब रकम लौटाने की बारी आई तो 20,000 करोड़ रुपये लेकर दफ्तरों पर ताला लगा दिया।

Latest India News