1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुनंदा पुष्कर मौत के मामले में थरूर का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट!

सुनंदा पुष्कर मौत के मामले में थरूर का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट!

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंद पुष्कर की मौत के मामले में एसआईटी ने एक बार फिर जांच शुरू की है। शशि थरूर के ड्राईवर और घरेलू सहायक आदि से भी पूछताछ

shashi tharoor- India TV Hindi
shashi tharoor

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंद पुष्कर की मौत के मामले में एसआईटी ने एक बार फिर जांच शुरू की है। शशि थरूर के ड्राईवर और घरेलू सहायक आदि से भी पूछताछ हुई है। सूत्रों के मुताबिक थरूर का लाई-डिटेक्टर टेस्ट भी हो सकता है।

गौरतलब है कि दिल्ली के लीला होटल के कमरे में सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत हुई थी। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस पूरे मामले में शुरू से ही शशि थरूर का नाम शक के दायरे में है।

बता दें कि प्राथमिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद थरूर और सुनंदा के बीच विवाद हुआ था। इससे पहले भी दोनों में बहस होती रही थी। मौत के दिन थरूर सीधे कार्यक्रम में चले गए थे जबकि सुनंदा होटल आ गई थी। आवास पर मरम्मत चलने की वजह से वे होटल में ही ठहरे हुए थे।

इस मामले में फोरेंसिक की रिपोर्ट भी शुरू से ही उलझाने वाली रही है। अमेरिकन जांच एजेंसी एफबीआई के लैब में हुई जांच के बाद भी कोई खास जानकारी नहीं मिल पा रही है।

अगली स्लाइड में देखे वीडियो-

Latest India News