1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना हत्याकांड: 3 मुख्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 31 अक्टूबर तक बढ़ी

शीना हत्याकांड: 3 मुख्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 31 अक्टूबर तक बढ़ी

मुंबई: मुंबई की एक दंडाधिकारी अदालत ने सोमवार को शीना बोरा हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी। तीन मुख्य आरोपियों में शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, इंद्राणी

शीना हत्याकांड: 3 मुख्य...- India TV Hindi
शीना हत्याकांड: 3 मुख्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

मुंबई: मुंबई की एक दंडाधिकारी अदालत ने सोमवार को शीना बोरा हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी। तीन मुख्य आरोपियों में शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, इंद्राणी का पूर्व पति संजीव खन्ना और पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय शामिल है।

सीबीआई ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़वाई

सोमवार को तीनों की न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें दंडाधिकारी अदालत के समक्ष पेश किया। यह दूसरी बार है, जब सीबीआई ने तीनों की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़वाई है।

शीना की हत्या कर रायगढ़ में जंगल में ठिकाने लगाया गया शव

उल्लेखनीय है कि शीना बोरा की हत्या कथित तौर पर इंद्राणी, संजीव व श्यामवर द्वारा 24 अप्रैल, 2012 को कर दी गई थी और साक्ष्य छिपाने के लिए उसके अधजले शव को रायगढ़ जिले में जंगल में ठिकाने लगा दिया था।

आरोपियों को अगस्त में किया गया था गिरफ्तार

तीनों को इस साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था और वे तभी से पुलिस या न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, सीबीआई ने सोमवार को जांच के सिलसिले में मुंबई, गोवा, असम और कोलकाता सहित नौ जगहों की तलाशी ली।

Latest India News