1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. थाने में रो पड़ी इंद्राणी, पीटर ने सुनाई बीवी की नई कहानी

थाने में रो पड़ी इंद्राणी, पीटर ने सुनाई बीवी की नई कहानी

नई दिल्ली: शीना मर्डर केस में पीटर से पुलिस पूछताछ अब से थोड़ी देर पहले खत्म हो गई है। पुलिस ने करीब 8 घंटे तक पीटर से पूछताछ की। इस दौरान इंद्राणी और संजीव खन्ना को

थाने में रोई इंद्राणी,...- India TV Hindi
थाने में रोई इंद्राणी, पीटर ने सुनाई बीवी की नई कहानी

नई दिल्ली: शीना मर्डर केस में पीटर से पुलिस पूछताछ अब से थोड़ी देर पहले खत्म हो गई है। पुलिस ने करीब 8 घंटे तक पीटर से पूछताछ की। इस दौरान इंद्राणी और संजीव खन्ना को भी पीटर के सामने बिठाकर पूछताछ हुई। आज ही गिरफ्चारी के बाद इंद्राणी का पहली बार पीटर से सामना हुआ। पीटर को देखकर इंद्राणी रो पड़ी। इस पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ। पूछताछ में पीटर ने पुलिस को  बताया की इंद्राणी ने पीटर को बताया थी कि मिखाइल को इंद्राणी ने गोद लिया था। मिखाइल इंद्राणी की गोद ली हुई संतान है। इसके अलावा पुलिस ने आज संजीव खन्ना का लैपटॉप जब्त कर छानबीन की जा रही है।

पीटर मुखर्जी से पुलिस ने की आठ घंटे की मैराथान पूछताछ-

हाई-प्रोफाइल शीना मर्डर केस में इंद्राणी मुखर्जी के पति पीटर मुखर्जी आखिरकार पुलिस की जांच के घेरे में आ गए। पीटर मुखर्जी से मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में पिछले आज करीब आठ घंटे तक पूछताछ हुई। जी हां, आठ घंटे की मैराथन पूछताछ। मर्डर केस में गिरफ्तारी के बाद इंद्राणी मुखर्जी का पहली बार अपने पति पीटर मुखर्जी से भी सामना हुआ। आज पुलिस ने पीटर मुखर्जी के घर को भी खंगाला और कई दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। पीटर मुखर्जी से पुलिस ने पांच-दस नहीं, सौ से ज्यादा सवाल पूछे।

इंद्राणी ने कहा मिखाइल बोरा उनका दत्तक पुत्र है-

शीना मर्डर केस में आज एक नया मोड़ आ गया। जानकारों के मुताबिक इंद्राणी ने पुलिस के सामने मिखाइल बोरा को अपना बेटा मानने से इंकार कर दिया। इन्द्राणी ने कहा कि मिखाईल बोरा उसका गोद लिया बेटा है। इंद्राणी ने दावा किया कि मिखाइल बोरा उसका biological son नहीं है। इंद्राणी के पति और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी ने भी आज पुलिस से पूछताछ में भी यही बात कही। पीटर के मुताबिक इंद्राणी ने उनसे कहा था कि मिखाइल बोरा उसका adopted son है। पीटर ने ये भी माना कि वो मिखाइल से कई बार मिल चुके हैं। कल इंद्राणी के live in पार्टनर रह चुके सिद्धार्थ दास ने दावा किया था कि शीना और मिखाइल उसके और इंद्राणी के बच्चे हैं। सिद्धार्थ के मुताबिक वो मिखाइल के पिता हैं और इंद्राणी उसकी मां है लेकिन आज इंद्राणी ने मिखाइल को अपना adopted son बता दिया।

अगली स्लाइड में पढ़े- पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी की आमने सामने बिठाकर हुई पूछताछ

Latest India News