A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या

मुंबई में शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कल रात आठ बजे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोकुल नगर इलाके में उप शाखा प्रमुख सावंत पर चार गोलियां चलाईं...

<p>shiv sena leader sachin sawant</p>- India TV Hindi
shiv sena leader sachin sawant

मुंबई: मुंबई के कांदिवली इलाके में आज रात मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कल रात आठ बजे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोकुल नगर इलाके में उप शाखा प्रमुख सावंत पर चार गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि सावंत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना के बारे में अधिक विवरण देने से इनकार कर दिया। कुरार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest India News