पंजाब: शिव सेना की छात्र ईकाई के उत्तर भारत प्रमुख को मारी गोली, सहयोगी की मौत
पंजाब: शिव सेना की छात्र ईकाई के उत्तर भारत प्रमुख को मारी गोली, सहयोगी की मौत
IndiaTV Hindi Desk
Published : Feb 10, 2020 11:16 pm IST, Updated : Feb 11, 2020 06:27 am IST
हनी महाजन के साथ मौजूद उनके एक परिचित की घटना में मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करत हैं। हनी महाजन की हालत स्थिर है।
Image Source : ANIशिव सेना की छात्र ईकाई के उत्तर भारत प्रमुख को मारी गोली
गुरुदासपुर। पंजाब से एक बड़ी खबर है। यहां के गुरुदासपुर जिले में शिवसेना की छात्र ईकाई युवा सेना के उत्तर भारत प्रमुख हनी महाजन को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी गई, जिसके बाद हनी महाजन को अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हनी महाजन के साथ मौजूद उनके एक परिचित की घटना में मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करत हैं। हनी महाजन की हालत स्थिर है।