1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने BJP नेता को खुलेआम पहनाई साड़ी, स्याही से नहलाया

VIDEO: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने BJP नेता को खुलेआम पहनाई साड़ी, स्याही से नहलाया

महाराष्ट्र के सोलापुर में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना से गुस्साए शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भापजा नेता के साथ बदतमीजी की।

VIDEO: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने BJP नेता को पहनाई साड़ी, स्याही से नहलाया- India TV Hindi
Image Source : ANI VIDEO: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने BJP नेता को पहनाई साड़ी, स्याही से नहलाया

मुंबई: महाराष्ट्र के सोलापुर में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना से गुस्साए शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भापजा नेता के साथ बदतमीजी की। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने यहां कथित रूप से BJP नेता पर स्याही फेंकी और साड़ी पहनने के लिए मजबूर किया। इसका एक वीडियो भी हाथ लगा है, जिसे वहां मौजूद शख्स द्वारा बनाया गया है। वीडियो की शुरुआत में तीन लोग एक शख्स के ऊपर स्याही डालते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके बाद वीडियो में आगे दिख रहा है कि कई लोग मिलकर भाजपा नेता को साड़ी पहना रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता को पीटा भी गया। वीडियो में काफी संख्या में शिवसेना के समर्थक नजर आ रहे हैं। वहीं, एक पुलिसकर्मी पीड़ित को बचाता हुआ दिख रहा है। लेकिन, वहां मौजूद लोग उसकी बात नहीं माने और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता को पीता भी तथा उसपर स्याही डालकर उसे साड़ी तक पहनाई।

देखिए वीडियो-

Latest India News