नई दिल्ली: बीते शनिवार रात गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर एक कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हो गई। राहत की बात यह है कि इस दिल दहलादेने वाले हादसे में ड्राइवर बाल बाल बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार इस हाइवे पर बाईं तरफ मुड रही थी इतने में ही अचानक पीछे से आ रहे एक ट्रक ने इस कार को जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि कार सीधा डिवाइडर से जा टकराई। कार की स्पीड धीमे थी लेकिन टक्कर मारने वाला ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। कार डिवाइडर में टकराकर चकनाचूर हो गई। कार की हालत देख दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया। बहरहाल इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
Latest India News