1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी के सीतापुर में रोड शो के दौरान राहुल गांधी पर फेंका जूता, आरोपी गिरफ्तार

यूपी के सीतापुर में रोड शो के दौरान राहुल गांधी पर फेंका जूता, आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर (उप्र): सीतापुर जिले में रोड शो कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आज एक युवक ने जूता फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। राहुल सीतापुर के शांतिनगर मुहल्ले

pti- India TV Hindi
Image Source : PTI sitapur

सीतापुर (उप्र): सीतापुर जिले में रोड शो कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आज एक युवक ने जूता फेंकने की कोशिश की। गनीमत रही कि जूता राहुल गांधी को नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

ये घटना उस समय हुई जब राहुल गांधी यूपी के सीतापुर में रोड शो कर रहे थे। राहुल, शांतिनगर मुहल्ले से जैसे ही रोड शो के लिए पहुंचे, हरिओम शर्मा नाम के युवक ने ट्रांसपोर्ट चौराहे पर कुछ दूरी से उन पर जूता फेंक दिया। राहुल के करीब ना जाने के लिए पुलिसवाले लोगों को पीछे हटा रहे थे लेकिन तभी मौका मिलते ही हरिओम ने राहुल की तरफ जूते से हमला कर दिया।

जूता उछालते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल आरोपी हरिओम को पकड़ लिया जिसके बाद उसे वहां से पूछताछ के लिए सिटी थाने ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने राहुल पर यह कहते हुए जूता फेंका कि रोड शो बेकार का तमाशा और दिखावा है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शख्स अपनी समस्याओं से काफी परेशान था। वह किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं रखता है।

देखिए वीडियो-

Latest India News