1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, तीन जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, तीन जवान शहीद

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के दक्षिणी शोपियां जिले में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गये जबकि एक महिला की मौत हो गई। इस हमले में कई जवान

JK Encounter- India TV Hindi
JK Encounter

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के दक्षिणी शोपियां जिले में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गये जबकि एक महिला की मौत हो गई। इस हमले में कई जवान घायल हो गए हैं।

घटना उस समय घटी जब बुधवार रात पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने सेना के पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। हमले के बाद सेना के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक स्थानीय बुजुर्ग महिला जाना बगान की घर के अंदर ही गोली लगने से मौत हो गई। हमले में एक जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गया और घायल जवानों में से कुछ की हालत गंभीर है।

जम्मू-कश्मीर में तीन हफ्तों में यह चौथी बड़ी घटना है जिसमें सेना को अपने जवानों को खोना पड़ा है। इससे पहले मेजर सहित छह जवान तीन अलग-अलग मुठभड़ों में शहीद हो गए थे।

Latest India News