बहराइच (उत्तर प्रदेश): कैराना की घटना को लेकर भाजपा का जांच दल पार्टी के नेता विधानमण्डल दल सुरेश खन्ना के नेतृत्व में आज वहां का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक ने कहा था कि कैराना में बहुसंख्यक समुदाय के कथित पलायन के मामले पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर रख रहे हैं और केंद्र की ओर से 3 मंत्रियों का दल दौरा करेगा और वस्तुस्थिति की जानकारी लेगा।
केंद्रीय आयुष एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नायक मंगलवार को एक दिन के दौरे पर बहराइच में थे। लोक निर्माण विभाग के अतिथि भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कैराना प्रकरण को काफी चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि कैराना और मथुरा के जवाहर बाग की घटनाएं इस बात की सूचक है कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
उन्होंने मथुरा के जवाहर बाग कांड में मारे गये पुलिसकर्मियों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक सहायता को दिखावा बताया और कहा कि पैसे देने से किसी की जान की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती है।
Latest India News