जम्मू: जम्मू इलाके से सेना के हटा लिए जाने के बाद जनजीवन सामान्य हो गया है, जहां सिख आतंकवादी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर हटाने के मुद्दे पर लोग प् जरनैल सिंह भिंडरावालेरदर्शन कर रहे थे। जम्मू प्रशासन के साथ शुक्रवार शाम समझौता हो जाने के बाद सिख समुदाय के सदस्यों ने अपना प्रदर्शन रोक दिया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सेना को प्रभावित इलाकों से हटाया गया है। गड़बड़ी वाले इलाके में लगाया गया कर्फ्यू भी हटा दिया गया है।"
भिंडरावाले का पोस्टर हटाए जाने के कारण इस सप्ताह यहां प्रदर्शन देखने को मिला, जिस दौरान सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।
इस घटना के कारण और बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ, जिसके कारण प्रशासन को सेना बुलानी पड़ी थी। जम्मू के कुछ हिस्से में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू घोषित कर दिया गया।
इस बीच, शनिवार को सतवारी, दिगियाना, नानक नगर और तलब तिल्लो में बाजार, सार्वजनिक परिवहन और अन्य व्यवसाय सामान्य रूप से संचालित हैं।
हालांकि, कुछ निजी वाहन ही सड़कों पर दिख रहे हैं। इंटरनेट सेवा भी शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि एहतियातन जम्मू, पुंछ, सांबा, कठुआ और राजौरी जिलों में शनिवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं।
वार्ता के तुरंत बाद सरकार ने जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उत्तम चंद के स्थानांतरण, सतवारी के थानाध्यक्ष कुलबीर सिंह के निलंबन की घोषणा की।
युवक की मौत मामले की भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये सहायता राशि के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई है।
पुलिस ने सतवारी थाने में जम्मू के एसएसपी के सुरक्षा गार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसने कथित रूप से युवक पर गोली चलाई थी।
Latest India News