नई दिल्ली: बीते दो दिनों से मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबईवासियों का जीना मुहाल कर रखा है। लोग कहीं भी आने जाने में तकलीफों का सामना तो कर ही रहे हैं साथ ही उन्हें खाने पीने की चीजों को लेकर भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
ऐसे में मुंबई का एक सिख समुदाय इन लोगें की मदद को आगे आया है। इन्होंने दादार रेलवे स्टेशन पर भूख से बेहाल लोगों को खाना खिलाकर इंसानियत का पाठ पढ़ाया है।
इस समुदाय ने कड़ी मेहनत करके यहां मौजूद हर किसी को खाना खिलाया यात्रियों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्वयंसेवकों को दुआ दी। यह खबर कुछ तस्वीरें के माध्यम से सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। देखिए मानवता की साफ झलक वाली तस्वीरें।
देखें ये तस्वीरें
Latest India News