1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत का सबसे स्वच्छ राज्य बना सिक्किम

भारत का सबसे स्वच्छ राज्य बना सिक्किम

पेयजल एवं स्वच्छ मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए 26 राज्यों में किए गए सर्वेक्षण में सिक्किम को ग्रामीण स्वच्छता में देशभर में शीर्ष पर रखा गया है।

sikkim declared as cleanest state under swachh bharat...- India TV Hindi
sikkim declared as cleanest state under swachh bharat abhiyan

नई दिल्ली: पेयजल एवं स्वच्छ मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए 26 राज्यों में किए गए सर्वेक्षण में सिक्किम को ग्रामीण स्वच्छता में देशभर में शीर्ष पर रखा गया है। इसके चार जिलों को स्वच्छता एवं निर्मलता में देश के 10 सर्वश्रेष्ठ जिलों में आंका गया है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा जारी 'स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2016' के अनुसार, सिक्किम को प्रति घर शौचालय में 100 अंकों में से 98.2 अंक प्रदान करके देशभर में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। सिक्किम को पारिवारिक/सामुदायिक शौचालय के उपयोग के मामले में 100 प्रतिशत अंक प्रदान करके देश भर में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है।

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेक्षण के लिए लिए गए 75 जिलों में स्वच्छता के मापदंडों पर सिक्किम के चार जिलों को देश के सर्वश्रेष्ठ 10 जिलों में आंका गया है। पश्चिम सिक्किम जिला, पूर्वी सिक्किम जिला, दक्षिण सिक्किम जिला तथा उत्तरी सिक्किम जिला ने 100 अंकों में से क्रमश: 96.4 अंक 93.7 अंक, 93.0 अंक तथा 90.7 अंक प्राप्त करके देश के सर्वश्रेष्ठ 10 जिलों में स्थान प्राप्त किया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2016 के अनुसार, सिक्किम की पूरी 6,10,577 जनसंख्या उच्च स्वच्छता तथा स्वच्छता के मापदंडों पर खरा उतरने वाले शौचालयों का प्रयोग करती है तथा राज्य के शत प्रतिशत लोग गृह तथा सामुदायिक शौचालयों का प्रयोग कर रहे हैं।

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने राज्य के 7,096 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पूर्ण स्वच्छता अभियान के लिए वर्ष 1999 में राज्य के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में अभियान शुरू किया। सिक्किम देश का पहला राज्य है जिसने 'खुले में शौच' की प्रथा को पूरी तथा खत्म कर दिया है तथा राज्य के 4 जिलों और 16 उपमंडलों के अंतर्गत 446 गांवों को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के मापदंडों के अनुरूप 'खुले में शौच मुक्त' किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने बताया कि राज्य में अभी तक 1,05,311 परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण किया गया है तथा सभी सरकारी सुविधओं तथा अनुदानों को स्चच्छता अभियान में जोड़ा गया है।

राज्य को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अप्रैल, 2016 को सिविल सर्विस डे पर नई दिल्ली में पश्चिम जिले को लोक प्रशासन में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।

Latest India News