नई दिल्ली: रोज-रोज अश्लील हरकतों से परेशान दो बेटियों ने ऐसा कदम उठाया की सभी की रूह कांप गई। रिश्ते और मानवता को शर्मशार करने वाल ये मामला मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के राज नगर का है। यहां शराबी बाप द्वारा रोज-रोज नशे में अश्लील हरकत और रेप के प्रयास से अजीज आकर दो बहनों ने अपने पिता को ऐसा सबक सिखाया की सभी दंग है।
मेरठ के इस कलयुगी बाप की अश्लील हरकतों से परेशान बेटियों ने अपने ही पिता की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीती रात कर्ण सिंह शराब पीकर घर पहुंचा और बड़ी बेटी के साथ बदसलूकी करने लगा। इसके बाद दोनों बेटियों ने मिलकर उस पर हथोड़े से हमला कर दिया। उन्होंने अपने पिता पर इतने वार किए कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की हत्या करने के बाद बड़ी बेटी राधा और छोटी बेटी रौशनी सीधे थाने पहुंच गईं। उन्होंने वहां जाकर पुलिस को सारी घटना बता दी।
दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उनका पिता काफी समय से उन्हे परेशान कर रहा था। उनके साथ गंदी हरकते करता था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक कर्ण सिंह रात में अधिक शराब पीकर घर आया था और नशे में उसका सिर दीवार में जा लगा जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। अधिकारी इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। दोनों बेटियों को भी हिरासत में ले लिया गया है।
Latest India News