1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से ठंड से थोड़ी राहत

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से ठंड से थोड़ी राहत

कश्मीर के अधिकतर इलाकों में आज न्यूनतम तापमान के बढ़ने से यहां के निवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिली हैं और इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है।

Kashmir- India TV Hindi
Kashmir

श्रीनगर: कश्मीर के अधिकतर इलाकों में आज न्यूनतम तापमान के बढ़ने से यहां के निवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिली हैं और इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है। यहां एक दिन पहले ही श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात थी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल रात को यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। शहर में कल रात को मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बेस कैंप पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल रात को यहांं का तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। कुपवाड़ा और कोकेरनाग शहर में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और इन दोनों शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सिस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर में चर्चित स्की रिसार्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह कश्मीर का एकमात्र स्थान था जहां रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

लद्दाख के सीमांत क्षेत्र लेह में रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ यहां का तापमान शून्य से 12.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि निकटवर्ती करगिल में न्यूनतम तापमान कल रात के तापमान के समान ही शून्य से 14.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य में करगिल सबसे ठंडा स्थान था।

Latest India News