1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोशल मीडिया में स्मृति ईरानी की तस्वीर वायरल, खूब मिल रही शाबाशी

सोशल मीडिया में स्मृति ईरानी की तस्वीर वायरल, खूब मिल रही शाबाशी

स्मृति ईरानी कॉफी शॉप में लाइन में खड़ी अपनी बारी का इंतज़ार करती दिखाई दे रही हैं। निमिश ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'किसी भी तरह का तामझाम नहीं, चाहने वालों की कोई भीड़ नहीं, कोई सुरक्षाकर्मी नहीं' लेडी हो तो स्मृति ईरानी जैसी।

smriti irani- India TV Hindi
smriti irani

नई दिल्ली: सोशल मीडिया एर ऐसी चीज है जो लोगों को इतना ऊंचा बना देती हैं कि जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। कई ऐसी चीजे दुनिया के सामने आ जाती हैं। और न कितनी सुर्खिया बटोर लेते हैं। जिसके बारें में हम सोच भी नहीं सकते हैं। ऐसा ही कुछ स्मृति ईरानी के साथ हुआ।

आमतौर में तो लोग कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की तारीफ करें, लेकिन 5 अगस्त को कुछ ऐसा हुआ। जिसके कारण लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। यह दूसरी बार हैं जब स्मृति ईरानी फेसबुक, ट्विटर पर काफी शाबाशी बटोर रही हैं। इससे पहले वह #IWearHandloom अभियान को लेकर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे थे। लेकिन इस बार कुछ अलग था। वह हैं स्टारबक्स कॉफी शॉप में खड़े होकर कॉफी ऑर्डर करती हुई स्मृति ईरानी की एक फोटो। जिसे फेसबुक में अपलोड किया गया।

फेसबुक पर 5 अगस्त को एक यूजर निमिश दुबे ने यह फोटो खींचकर अपलोड थी। जिसमें स्मृति ईरानी कॉफी शॉप में लाइन में खड़ी अपनी बारी का इंतज़ार करती दिखाई दे रही हैं। निमिश ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'किसी भी तरह का तामझाम नहीं, चाहने वालों की कोई भीड़ नहीं, कोई सुरक्षाकर्मी नहीं' लेडी हो तो स्मृति ईरानी जैसी।

वह बताते है कि स्मृति इरानी इस कॉफ शॉप में रोजाना आती हैं। और लाइन में कड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करती हैं। इसके साथ वह बहुत शिष्टता के साथ अपना ऑर्डर देती हैं, और फिर बिना किसी झंझट के लौट जाती हैं। इस तरह के बहुत ज़्यादा मंत्री नहीं मिलते हैं।

इस तस्वीर के कारण इनकी पोस्ट में बहुत ही सकारात्मक कमेंट आ रहे हैँ।

smriti irani

इस पोस्ट में लोगों ने किए यह कमेंट-

smriti irani

 

Latest India News