1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिक्षा मंत्री के लेटरहैड में भारी खामियां, तस्वीर हुई वायरल

शिक्षा मंत्री के लेटरहैड में भारी खामियां, तस्वीर हुई वायरल

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्‍मृति इरानी के हस्‍ताक्षर वाला एक लेटरहैड चर्चा का केंद्र बन गया है। वजह चाहे जो भी हो हिंदी और अंग्रेजी के शब्दों की भारी खामी वाले लैटरहैड की

स्मृति इरानी के लैटर...- India TV Hindi
स्मृति इरानी के लैटर हैड में छपी गलत हिंदी और अंग्रेजी

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्‍मृति इरानी के हस्‍ताक्षर वाला एक लेटरहैड चर्चा का केंद्र बन गया है। वजह चाहे जो भी हो हिंदी और अंग्रेजी के शब्दों की भारी खामी वाले लैटरहैड की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। इस टाइपिंग एरर के चलते स्मृति ईरानी एक बार फिर से अपने विरोधियों के निशाने पर आ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक स्मृति ईरानी ने सीबीएससी परीक्षा में अच्‍छा रिजल्‍ट देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिया था। शिक्षकों को मंत्रालय के लेटरहैड पर बनाकर भेजे गए इस प्रशस्त्रि पत्र में न सिर्फ हिंदी बल्कि अंग्रेजी शब्दों में भी भारी खामियां नजर आ रही हैं। शिक्षकों ने इन प्रशस्त्रि पत्रों की गलतियों में लाल गोले बनाकर स्मृति ईरानी के मंत्रालय को वापस भेज दिया है। वहीं इस मामले की तेज जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

Latest India News